Neemuch News : तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 400 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। जिसके पास से 400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका को जप्त किया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना पर प्राप्त हुई कि गोल डूंगरी चौराहा, जाट विजयपुर रोड से एक ट्रेक्टर ट्राली में अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है सूचना मिलते ही रतनगढ थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव ने तुरंत ही टीम का गठन कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। सफल पहचान के बाद एक नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक MP44AB8662 को पकड़ा है जिसमें से 20 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन के जप्त किया किया गया।

तथा पुलिस ने आरोपी चालक अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल रहमान जाति मुसलमान जयपुरी लोहार उम्र 53 साल निवासी आगर मोहल्ला ग्राम जाट थाना रतनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर चौकी प्रभारी जाट, प्रआर प्रवीण जोशी, आरक्षक सचिन कौशिक, आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक अनिल पाटीदार, आरक्षक सुनील डिंडोर शामिल है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews