Neemuch News : किसान से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीमच पुलिस के ऑपरेशन 'नीमच आई' की वजह से मिली सफलता, गिरफ्तार दोनों आरोपी पर मप्र और राजस्थान के कई थानों में अपराध दर्ज
neemuch sp

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ किसान के साथ साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मप्र और राजस्थान के विभिन्न थानों में लूट, चोरी सहित विभिन्न अपराधों के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने जेल से छूटते ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला

जावद में एक किसान बैंक में केसीसी की राशि साढ़े तीन लाख रूपये जमा करने गया था। लेकिन बैंक से उन्हें यह राशि एक माह बाद जमा कराने को कहा गया। किसान जब राशि लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते मे आये दो नकाबपोश बदमाशों ने किसान को रोककर मारपीट की और साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी तभी उन्हें जावद से किसान के गांव जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कुछ फुटेज मिले जिनसे बदमाशों को पकड़ने में आसानी हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”960354661″]

दरअसल नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने ‘नीमच आई’ नाम से विशेष मुहिम चलाकर जनसहयोग से शहर और गांवों में करीब 3 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरे लगाने का फायदा लुटेरों की तत्काल पहचान के लिए कारगर साबित हुआ। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद कर ली है। आरोपियों से और वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है पुलिस ने ऐसी कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”960356353″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews