Neemuch News : सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Neemuch News : सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Neemuch Accident News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की।

यह है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को एक ट्रैक्टर से आसपुरा के समीप दुर्घटना हो गई थी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आज रविवार को औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र से गुजरने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाएं होती है।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। सुखले से भरे वाहनों की भी आवाजाही जारी है। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews