
Neemuch Weather Update : मध्य प्रदेश में बेमौसम मावठे की बारिश ने ठंडक घोलने के साथ ही किसानों के चेहरे पर भी रौनक ला दी है। बता दें कि 26 नवंबर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण मौसम में भी ठंडक आई है। हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें कि किसानों के लिए अभी रबी की फसल का सीजन चल रहा है। इसलिए खेतों में गेहूं, चना, मसूर, अलसी सरसों के साथ ही मालवा की सबसे महत्पूर्ण फसल अफीम बोई हुई है।
किसानों ने कही ये बात
वहीं, जिले में बारिश होने से उन्हें काफी फायदा होगा। पहले ही नीमच में इस बार बारिश की कमी होने के चलते किसान पानी को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे लेकिन मावठे की बारिश से किसानों के चेहरे की रंगत रौनक दोनों ही बदल गई है। किसानों का कहना है कि इससे पहले पानी कम था। जिसके कारण उनको समस्या आ रही थी।
[dgv_vimeo_video id=”888656914″]
[dgv_vimeo_video id=”888655401″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

