उपाध्यक्ष ने सरकारी जमीन बेचने के लिए आहूत किया विशेष सम्मेलन, नपा अध्यक्ष ने विरोध में खोला मोर्चा

नपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगर मेरी लिखित असहमति के बाद भी यह सम्मेलन आहूत होता है तो नपा अधिनियम के तहत कलेक्टर और शासन को शिकायत कर सीएमओ सहित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
neemuch municipal president

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ नगरपालिका परिषद इन दिनों बेशकीमती जमीनों के वारे न्यारे करने को लेकर लगातार विवादों के घेरे में है। ताजा मामला कॉलोनी काटने के लिए बड़ी जमीन एक संस्था को देने के लिए फिर विवाद में आया है।

दरअसल नीमच नगरपालिका परिषद की सीमा में बेशकीमती सरकारी भूमि हैं। इनमें से एक बड़ा भूखंड कॉलोनी बनाने के लिए राजराजेश्वरी गृह निर्माण संस्था को आवंटित करने की योजना बनाई गई। इस विषय पर नगरपालिका का विशेष सम्मेलन उपाध्यक्ष रंजना परमाल द्वारा आहूत किया गया, विशेष सम्मेलन की मांग के पत्र पर 40 में से 31 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए। जबकि नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा इस सम्मेलन और प्रस्ताव पर लिखित में असहमति जता चुकी है।

नगरपालिका परिषद में मचा घमासान

आज प्रेस कांफ्रेंस में नपा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया। उनका कहना है कि यह सम्मेलन और प्रस्ताव विधि विरुद्ध है, क्योंकि किसी संस्था को कॉलोनी काटने के लिए जमीन देने की बजाय नगरपालिका स्वयं कॉलोनी तैयार करने में सक्षम है। दूसरा उपाध्यक्ष द्वारा तब सम्मेलन बुलाया जा सकता है जब अध्यक्ष कार्य करने में असमर्थ या अक्षम हो।

[dgv_vimeo_video id=”1040844279″]

जिम्मेदारों पर की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मैं विषय से असहमत हूं अक्षम या असमर्थ नहीं। यदि मेरी लिखित असहमति के बाद भी यह सम्मेलन आहूत होता है तो नपा अधिनियम के तहत कलेक्टर और शासन को शिकायत कर सीएमओ सहित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस मुद्दे पर नगरपालिका में घमासान मचा है। बता दें नपा अध्यक्ष सहित यहां बहुमत भाजपा पार्षदों का है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1040845072″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews