Neemuch पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ की कार्रवाई, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध डोडाचूरा समेत चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 15 लाख रूपए बताई जा रही है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस को तस्कर के पास से कुल 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ है। फिलहला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवआई शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना

नीमच जिले के पुलिस चौकरी सरवानिया महाराज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कलेपुर फंटा धामनिया रोड पर नाकाबंदी करते हुए एक चार पहिया वाहन RJ 45 CE 0896 को रूकवाकर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को काले रंग के 5 कट्टों में भरा कुल 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला।

कुल 15 लाख रूपए का सामान बरामद

पकड़े गए आरोपी का नाम कैलाश पिता रामलाल गाडरी उम्र 22 साल निवासी सादड़ी थाना रेलमगरा जिला राजसमंद, राजस्थान है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध डोडाचूरा समेत चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 15 लाख रूपए बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अवैध डोडाचूरा के तस्करी मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस कार्य में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews