Neemuch News: 200 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भानपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 200 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

20 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके छोटे बाल का व्यक्ति बिना नंबर की एच एफ डीलक्स बाइक से अपने साथ अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर दधाखेडी माता जी मंदिर की भानपुरा की तरफ पार्किंग में गया है। यहाँ किसी बाहरी व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक देने वाला है। वहीं मिली सूचना के आधार पर आरोपी प्रताप सिंह पिता धूलसिह उम्र 50 साल निवासी थाना शामगढ जिला मन्दसौर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी किमती बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिना नंबर की 20 हजार रुपए कीमत की बाइक को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। इस मामले में निरीक्षक रोहित कछावा, उप निरीक्षक गौरव लाड, सउनि देवीसिंह डामोर, प्रेमकुमार रावत, परिमल सिंह, प्रेम सिंह, लोकेंद्र सिंह और सत्यनारायण गुर्जर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews