Neemuch पुलिस ने जमीन के फर्जी सौदे करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

नीमच में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि फोरलेन हाईवे पर स्थित गांव के एक गरीब व्यक्ति की पुश्तैनी और बेशकीमती जमीन को एक गिरोह ने धोखाधड़ी से हथिया लिया।
Police Arrest Crime

Neemuch News : नीमच में एक गिरोह द्वारा गरीबों की जमीनों को फर्जी तरीके से बेचकर खुद ही पैसे हड़प लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह जमीनों को बेचने के बाद असली मालिकों को इसकी जानकारी तक नहीं होने देता था। एक गरीब व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और इस धोखाधड़ी की शिकायत एसपी से की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में रजिस्ट्रार को भी नोटिस जारी किया है।

हुआ ये खुलासा

नीमच में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि फोरलेन हाईवे पर स्थित गांव के एक गरीब व्यक्ति की पुश्तैनी और बेशकीमती जमीन को एक गिरोह ने धोखाधड़ी से हथिया लिया। गिरोह ने असली मालिक की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा किया और जमीन का सौदा लगभग 50 लाख रुपये में तय कर दिया। रजिस्ट्री के लिए नकली मालिक को खड़ा करके गिरोह ने असली मालिक के नाम के हमनाम व्यक्ति के खाते में राशि डाल दी और फिर उस राशि को निकाल लिया।

7 गिरफ्तार

इस धोखाधड़ी के कारण असली मालिक न केवल अपनी जमीन से हाथ धो बैठा, बल्कि उसे पैसे भी नहीं मिले। पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। नीमच सिटी पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड सहित दो लोगों के खिलाफ पहले भी जमीन की धोखाधड़ी के 4 मामले दर्ज हैं। खुलासे के बाद तीन और पीड़ितों के आवेदन पर जांच की जा रही है। पुलिस आगे भी इस मामले की जांच जारी रखेगी ताकि सभी दोषियों को सजा मिल सके।

[dgv_vimeo_video id=”994148391″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews