नीमच : नाकोड़ा लुब्रिकेंट आयल फैक्ट्री के खिलाफ किसान ने एकजुट होकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नीमच : नाकोड़ा लुब्रिकेंट आयल फैक्ट्री के खिलाफ किसान ने एकजुट होकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नीमच,कमलेश सारडा। नीमच (Neemuch) के भरभड़िया स्थित नाकोड़ा लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री से परेशान किसान आज फैक्ट्री के खिलाफ लामबंद होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर प्रशासन को अवगत कराते हुए फैक्ट्री को बंद करने की मांग की।

यह भी पढ़े…IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया

[dgv_vimeo_video id=”687882404″]

दरअसल, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार पिंकी सांठे को ज्ञापन सौंपा और बताया कि आयल फैक्ट्री से होने वाले रिसाव से कुओं का पानी पूरी तरीके से प्रदूषित हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है, वही किसानों के आरोप है कि पानी प्रदूषित होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है, ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक सुनील बंसल और मोहित बंसल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, तो वही हाथ मे एक पानी का टिन लेकर आये जिसे कलेक्टर कार्यालय परिसर ने पानी को बहा कर उसमें आग लगाई गई और बताया गया कि किसे तरह से पानी मे ज्वलंतशील पदार्थ मिला हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”687881239″]

यह भी पढ़े…CBSE के Answer key को लेकर उठा विवाद, बोर्ड ने शुरू की कारवाई, 24 घंटों में सुनाएगा अपना फैसला

[dgv_vimeo_video id=”687882007″]

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने व फैक्ट्री को बंद करने की मांग की और समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी, वही इस मामले में एसडीएम ममता खेड़े का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित के खिलाफ धारा 133 के प्रकरण दर्ज करते हुए फैक्ट्री मालिक से जवाब मांगा गया है साथ ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भी लिखा जा रहा है ताकि जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान किया जा सके, ज्ञातव्य है कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा नाकोड़ा लुब्रिकेट फैक्टरी पर प्रशासन द्वारा बायोडीजल पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”687881845″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews