नीमचवासियों के लिए डेंजर जोन बनी निर्माणाधीन फोरलेन, गीली मिट्टी से फिसल रहीं गाड़ियां

नीमच में डूंगलावादा से भाटखेड़ा के बीच बन रही फोरलेन आम जनता के लिए डेंजर जोन बन गई है। गीली मिट्टी की वजह से यहां गाड़ियां फिसल रही है। जिससे वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं।
Neemuch

मध्य प्रदेश के नीमच में निर्माणाधीन फोरलेन दोपहिया वाहन चालकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। डूंगलावादा से भाटखेड़ा के बीच का यह नया मार्ग इन दिनों खतरनाक फिसल पट्टी में तब्दील हो चुका है। इस वजह से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।

इस सड़क पर फैली गीली मिट्टी के कारण हालात इतने भयावह हो गए हैं कि महज आधे घंटे के भीतर 14 बाइक सवार ताश के पत्तों की तरह सड़क पर फिसलकर गिर पड़े। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो ओर भी लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं।

फिसल रहे लोगों के वाहन

मौके से जो वीडियो सामने आए हैं उनमें देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक टू-व्हीलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। लगातार हो रहे इन हादसों के बाद स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने सख्त चेतावनी दी है कि भूलकर भी इस रास्ते का इस्तेमाल न करें।

निर्माणाधीन है रोड

वर्तमान में यह रोड निर्माणाधीन है और यहां काम चल रहा है। लेकिन टू-व्हीलर चालकों के लिए ये रोड एक ‘डेंजर ज़ोन’ बन गया है। आमजन से विशेष अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर इस हिस्से से बचें और यात्रा के लिए किसी अन्य सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का ही चयन करें। यहां हादसे के शिकार हुए लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के बीच, फिलहाल अपनी सतर्कता ही दुर्घटना से बचाव का एकमात्र रास्ता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews