
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में मनाया जा रहा है, मध्य प्रदेश में भी सरकारी स्तर पर सेवा कार्य पखवाड़ा शुरू हुआ है इसके तहत कई तहत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी क्रम में नीमच के एक सांदीपनी विद्यालय में स्थानीय विधायक ने एक अनूठी पहल की जिसमें शामिल बच्चों ने पुनीत सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री मोदी को बहुमूल्य गिफ्ट दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज नीमच जिले की जावद विधानसभा के विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 141 शासकीय स्कूलों के 14 हज़ार विद्यार्थियों को सेवा की प्रेरणा दिया और लोगों की सेवा के लिए 50 लाख रुपये वितरित किये, स्कूली बच्चों ने इन पैसों से जो काम किये उसकी चर्चा सिर्फ नीमच में ही नहीं पूरे प्रदेश में हो रही है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नीमच जिले की जावद विधानसभा में इतिहास रचने वाला कार्यक्रम हुआ। पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 141 शासकीय स्कूलों के लगभग 14 हज़ार विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
14 हजार बच्चों को बांटे 50 लाख रुपये
विधायक सकलेचा ने सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में कक्षा 6 से 8 तक के 7200 विद्यार्थियों को 200-200 रुपये और कक्षा 9 से 12 तक के 6600 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की राशि वितरित की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये बच्चों में बाँटे गए।
देश का पहला मामला
विधायक सकलेचा ने कहा कि यह संभवत: देश का पहला मामला है, जब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 14 हज़ार विद्यार्थी एक साथ सेवा कार्यों के लिए निकले। उन्होंने बताया कि इन बच्चों की पहल से करीब 50 हज़ार परिवार सीधे या परोक्ष रूप से सेवा कार्यों से जुड़े।
बच्चों की सेवा के विविध रूप
- राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों ने सेवा के लिए अलग-अलग रास्ते चुने।
- किसी ने गरीब वृद्ध को चप्पल दिलवाई,
- किसी ने घर का फ्यूज बल्ब बदलवाया,
- किसी ने वृद्ध माता को दूध पिलाया,
- तो किसी ने बीमार को दवा दिलाकर या डॉक्टर से दिखाकर सेवा दर्ज कराई, वृद्ध दादी को छड़ी दिलाई।
- इन छोटे-छोटे कार्यों ने बच्चों के भीतर करुणा, संवेदना और सेवा भाव को मजबूत किया।
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
छात्रा शिरीन कुरेशी ने कहा कि इस सहयोग से उन्हें समाजसेवा की दिशा में नई प्रेरणा मिली है। वहीं छात्रा शिवानी सुथार ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे समाजहित के कार्यों में करना चाहेंगी।
सेवा ही संकल्प
विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन पूरी तरह सेवा और समर्पण को समर्पित है। उनकी सोच के अनुरूप ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि बच्चे बचपन से ही समाजहित में योगदान देना सीखें और सेवा को जीवन का संकल्प बनाएं।
[dgv_vimeo_video id=”1119379869″]
[dgv_vimeo_video id=”1119380005″]
[dgv_vimeo_video id=”1119380125″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

