Raksha Bandhan 2023: नीमच के केंद्रीय विद्यालय की अच्छी पहल, बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए स्कूल की बहनें भेज रहीं 1 हजार राखियां

Raksha Bandhan 2023: नीमच के केंद्रीय विद्यालय की अच्छी पहल, बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए स्कूल की बहनें भेज रहीं 1 हजार राखियां

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन पर्व को लेकर नीमच के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। दरअसल, बॉर्डर पर तैनात देश के वीर जवानों के लिए विद्यालय के छात्राओं से करीब 1 हजार राखियां संग्रहित की गई है जो कि डाक के माध्यम से बॉर्डर पर पूर्व सैनिकों द्वारा पहुंचाई जाएगी। वहीं, रक्षाबंधन के दिन देश की सेवा में मौजूद जवानों की कलाई पर बांधी जाएगी ताकि उनको अपनी बहनों की कमी महसूस ना हो और उनका हौसला बढ़ सके।

[dgv_vimeo_video id=”855921998″]

प्रिंसिपल ने कही ये बातें

विद्यालय के प्रिंसिपल हेमिल्टन मसीह ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों के हौसलावर्धन के लिए प्राइमेरी बच्चों द्वारा राखी एकत्रित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ये है कि जवान देश की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं, उनके कारण हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। इसलिए इस विशेष अवसर पर उन्हें ये नहीं लगना चाहिए कि वो अकेले हैं बल्कि उनके साथ पूरा देश है। रक्षा बंधन के राष्ट्रीय पर्व पर भी वो अपने घर नहीं जा सकते, उनको इसकी कमी महसूस ना हो उसके लिए यह पहल की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”855921792″]

[dgv_vimeo_video id=”855922349″]

कब है राखी

इस साल रक्षा बंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा लग जाएगी जो कि रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इस दौरान राखी नहीं बांधी जा सकती। वहीं, श्रावण पूर्णिमा यानि 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इससे पहले राखी बांध सकते हैं।

रक्षा बंधन का महत्व

“रक्षा बंधन” भारत का महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे “राखी” के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम संबंधों को और अधिक गहराई प्रदान करता है। जब बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं तो भाई अपने बहन की सदैव रक्षा करने का संकल्प लेता है। साथ ही, अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं। जिसे पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि यह त्योहार श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसे “राखी पूर्णिमा” भी कहते हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews