निकुंभ में सड़क हादसा, एक ही परिवार के कई लोग घायल

निकुंभ में सड़क हादसा, एक ही परिवार के कई लोग घायल

नीमच, कमलेश सारडा। राजस्थान के निम्बाहेड़ा-उदयपुर मार्ग स्थित निकुंभ के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेलर और क्लूजर वाहन में हुई दर्दनाक भिड़ंत में नीमच पासिंग चार पहिया वाहन में सवार कुकडेश्वर के कुछ लोगों को गंभीर चोट भी आई है। दुर्घटना की सूचना पर निकुंभ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे लोगों को निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

Rajgarh : 7 वर्षीय पोती को बनाया था अपनी हवस का शिकार, कलयुगी दादा को उम्रकैद की सजा 

हादसे में पीयूष जोदावत, विक्रम सोनी, मनीष मारू, मयूरी जैन, सोनाली मारू, पूजा सोनी, ऋषभ छाजेड़, उर्वशी छाजेड़ तथा क्रूजर चालक सूरज के अलावा पांच छोटे बच्चे घायल हुए हैं। चालक सूरज और पीयूष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर इनके रिश्तेदार भी निकुम्भ पहुंचे हैं इनके कहने पर सभी घायलों को उदयपुर ले कर गए हैं। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews