विभिन्न विभागों में वितरित किया गया सेनेटाइजर,स्वस्थ रहने के लिये प्रशासन की पहल

विभिन्न विभागों में वितरित किया गया सेनेटाइजर,स्वस्थ रहने के लिये प्रशासन की पहल

नीमच/श्याम जाटव

मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन द्वारा आबकारी विभाग के माध्यम से सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। जिला पुलिस विभाग को एक हजार, स्वास्थ विभाग को एक हजार एवं महिला बाल विकास को करीब तीन सौ सैनिटाइजर की बोतल दी गई।

जिला प्रशासन का कहना था यह कोरोना योद्धा लोगों के बीच में लगातार काम कर रहे हैं। इनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सैनिटाइजर प्रशासन द्वारा आबकारी विभाग के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जितेन्द्रसिंह राजे, पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार रॉय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भव्या मित्तल, सीएचएमओं. डॉ. संगीता भारती, जिला आबकारी अधिकारी अनिल संचान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews