नीमच में स्कूल शिक्षिका के घर सफाई करने गए बच्चे को सांप ने काटा, हुई मौत

जबलपुर-संदिग्ध हालातों में नाबालिग लड़की की मौत, परिजनों का आरोप-शिक्षक और उसके साथियों ने किया अपहरण

Neemuch News : नीमच जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां एक बच्चे को सांप काटने से उसकी मौत हो गई। जिससे स्कूल परिसर सहित पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है लेकिन परिजनों ने शव को सड़क पर रहकर चक्काजाम कर दिया है। जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आइए विस्तार से जानें यहां…

रूपपुरा का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम मोहित गोरधन नायक बताया जा रहा है जो कि रूपपुरा का रहने वाला था। जिसकी उम्र 11 वर्ष थी। बता दें कि मोहित शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5वीं का विद्यार्थी था। जिसे स्कूल की ही एक शिक्षिका ने 27 जुलाई को अपने घर भेजा था। उसके साथ एक और बच्चे को भी भेजा, जहां दोनों मिलकर टीचर के घर पर घास काट रहे थे। तभी एक काले जहरिले सांप ने मोहित को काट लिया। जिससे उसके शरीर पर जहर चढ़ने लगा और उसे दर्द होने लगा।

शिक्षिका निलंबित

बालक की मौत के बाद परिजनों ने डेढ़ घंटे तक गांधी चौराहा पर चक्का जाम किया। साथ ही, पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उनके घर को दस्त किया जाए। जिसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सुनते हुए तत्काल ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सुधा बैरागी को निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही।

गांव में पसरा मातम

इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षिका तत्काल घर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए देवरे भेजा। वहीं, परिजनों की इसकी सूचना मिलते ही वो भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में रोष व्याप्त है। मृतक के दादा मिट्ठूलाल नायक ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका बच्चों से घर का व निजी कार्य करवाती है और जब दो बच्चों को रूपपुरा उसके घर पर गाजर घास व अन्य सफाई करने भेजा तो उस दौरान ये हादसा हो गया। वहीं, परिजनों ने मोहित का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews