Neemuch News: मनासा कृषि उपज मंडी में चोरी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Neemuch News: मनासा कृषि उपज मंडी में चोरी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Neemuch Mandi News : कृषि उपज मंडी नीमच प्रदेश की बड़ी मंडियों में शूमार है। तो वहीं नीमच जिले में तहसीलस्‍तर पर भी उपमंडियां है। मनासा कृषि उपज मंडी में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक युवक सोयाबीन की चोरी करते हुए पकड़ा गया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके लोडिंग वाहन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, मनासा कृषि उपज मंडी में काम करने वाले हम्माल कैलाश धनगर जब सोमवार को मंडी में अपना काम रह रहा था, तब उसकी नजर एक युवक पर पड़ी जो शेड में रखी सोयाबीन की बोरियों को अपने लोडिंग टेम्पो में रख रहा था। तभी उसे रंगेहाथ पकड़ा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने चोर की धुनाई भी कर दी। यह देख मौके पर किसानों तथा मंडी व्यापारियों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश झंवर ने बताया के छपरे में हरगोविंद पिता हरिकृष्‍ण राठी फर्म की सोयाबीन बोरियां पड़ी थी। जिसे आरोपी दीपक उम्र 25 वर्ष निवासी थडोली उठाकर अपने टेम्पो में डाल रहा था। तभी हम्माल कैलाश धनगर की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में व्यापारियों ने थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी को कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews