
Neemuch News : जावद सिविल अस्पताल में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्तन केंसर जांच शिविर अरविन्दों इन्दौर एवं स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। शिविर में अरविंदों इन्दौर के लगभग 60 विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल सेवाएं दे रहा है। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नवीन मेमोग्राफी मशीन के शुभारम्भ किया। साथ ही तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
[dgv_vimeo_video id=”863145535″]
मंत्री सखलेचा ने लोगों को किया संबोधित
मंत्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वस्थ्य जावद की पहल के तहत प्रथम चरण में जावद क्षेत्र के 1.50 लाख लागों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। आभा.आई.डी. भी बनाई जा रही है। एक माह में 12,208 लोगों की आभा आई.डी. बनाई गई है और 9427 लोगों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट आभा. आई.डी. पर ऑनलाइन अपलोड की गई है। मंत्री सखलेचा ने उपस्थितजनों का आव्हान किया कि हम सब मिलकर जावद को स्वस्थ्य बनाने में सहयोग करें और अपना स्वंय का स्वास्थ्य परीक्षण तो करवाएं ही।
[dgv_vimeo_video id=”863161694″]
साथ ही, अपने मित्रों, परिचितों, पडोसियों को भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने 40 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं से अपनी जांच अवश्य करवाने का भी आग्रह किया। मंत्री सखलेचा ने कहा कि जावद अस्पताल भी स्तन केंसर की जांच के लिए अत्याधुनिक मेमोग्राफी मशीन से जांच प्रांरभ हो गई है औऱ भी आधुनिक उपकरण 2 महीने में जावद अस्पताल को उपलब्ध करवाये जा रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”863144191″]
[dgv_vimeo_video id=”863145944″]
कलेक्टर ने दी ये जानकारी
कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि मंत्री सखलेचा के विशेष प्रयासों से जावद में स्वास्थ एवं शिक्षा के बडे प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। स्वास्थ्य एंव जन सेवा के क्षेत्र में अरविदों ग्रुप एक जाना पहचाना नाम है। उन्होने कहा कि जावद में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का बडी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया है। प्रांरभ में मंत्री सखलेचा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
मेमोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ
इस मौके पर जावद मित्र मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा रोगी कल्याण समिति को किये गये सहयोग के लिए मंत्री सखलेचा ने जावद मित्र मण्डल के पदाधिकारियों को अभिनन्दन पत्र भी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होने जावद सिविल अस्पताल में केंसर रोग की जांच के लिए 1.25 करोड की लागत से स्थापित मेमोग्राफी मशीन के कक्ष का फीता काटकर एवं मेमोग्राफी मशीन का स्वीच ऑनकर इसका शुभारंभ भी किया। वहीं, डॉ. आशुतोष ने स्वास्थ्य उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश पाण्डला ने किया।
आज सिविल अस्पताल जावद में महिलाओं में स्तन कैंसर परीक्षण हेतू अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/1LdB9ktixQ
— Omprakash Sakhlecha (@opsakhlecha) September 11, 2023
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर गोपाल चारण, सचिन गोखरू, सोहनलाल माली, अर्जुन माली एंव अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम राजकुमार हलदर, एसडीओपी मिथिलेश उईके, बीएमओ डॉ.राजेश मीना सहित बडी संख्या में क्षैत्रवासी उपस्थित थे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

