कांग्रेस नेत्री का आरोप-बीजेपी के पूर्व विधायक रच रहे साजिश, करवा सकते है मेरी हत्या

a-women-congress-leader-charged-on-bjp-leader-MP

भोपाल/गुना।

मध्य प्रदेश की दिग्गज कांग्रेस नेत्री ने बीजेपी के एक नेता से अपनी जान को खतरा बताया है। नेत्री का दावा है किबीजेपी के एक नेता उनकी हत्या करवा सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा के चलते गुना एसपी से शिकायत की है।कांग्रेस नेत्री ने बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हैरानी की बात तो ये है कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और खुद कांग्रेस नेत्री बड़े पद पर है, ऐसे कांग्रेस नेत्री द्वारा यूं सुरक्षित महसूस करने के इन आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।हालांकि इस मामले में अभी तक बीजेपी-कांग्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नही आया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरे ने गुना नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व विधायक  राजेंद्र सलूजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने गुना नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभाई उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा सहित 5 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, इसलिए उससे नाराज़ होकर सलूजा मेरे ख़िलाफ साजिश रच रहे हैं।

मांडरे ने लिखा कि सलूजा ना केवल उनके खिलाफ हिंसक वारदात को अंजाम दे सकते हैं बल्कि उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।कांग्रेस नेता ने बीजेपी के पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अपनी ही सरकार में एक महिला नेता के खुद को असुरक्षित महसूस करने के इन आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews