विधायक की शिकायत पर जागा प्रशासन, समर्रा गांव में अवैध रेत डंप पर मारा छापा

विधायक की शिकायत पर जागा प्रशासन, समर्रा गांव में अवैध रेत डंप पर मारा छापा

टीकमगढ़, आमिर खान

रेत का अवैध कारोबार टीकमगढ़ विधानसभा में जोरों पर चल था, लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं था और रेत माफियाओं के हौसले बुलंद थे। किसी तरह की कार्रवाई न होने पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने खुद मोर्चा संभाला और टीकमगढ़ कलेक्टर व एसपी को इससे अवगत कराया, जिसके बाद आज ग्राम समर्रा में पुलिस व प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम ने आज रेत के अवैध डंप पर छापामार कार्रवाई की है। जहां से लगभग 200 से ज्यादा ट्राली रेत जब्त की गई है। बताया गया है कि समर्रा गांव के रेत माफिया धड़ल्ले से बिना किसी डर के अवैध रेत का कारोबार कर रहे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था।

विधायक के दखल के बाद जिला प्रशासन जागा और उन्होंने यहां छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद से रेत माफियाओं में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। इस डंप में जो एक रेत का डंप है वह शासकीय मुक्तिधाम पर था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews