IAS Transfer: एक साथ 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिला नई जिम्मेदारी, देखें तबादला सूची

पाँच आईएएस अफसरों को भजन लाल शर्मा की सरकार ने नया पदभार सौंपा है। आयुक्त और सचिव के प्रभार में बदलाव हुआ है। ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

देशभर में तबादले का सिलसिला जारी है। अब राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन सचिव अर्चना सिंह ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 24 दिसंबर बुधवार को जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने 21 नवंबर 2025 को जारी ओम प्रकाश बैरवा के स्थानंतरण का आदेश (IAS Transfer Order) निरस्त कर दिया गया है। उन्होनें पिछले महीने आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग पद से हटाकर से सचिव राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग पद पदस्थापित किया गया था। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2003 के आईएएस अफसर सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मानवाधिकार आयोग का नया सचिव कौन?

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी बाबूलाल गोयल को स्थानांतरित करके सचिव राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह देवस्थान विभाग उदयपुर की आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बैच 2007 के आईएएस अधिकारी आनंदी को शासन सचिव एवं पंजीयक सहकारिता विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार

मंजू राजपाल को प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी एवं पंचायती राज कृषि विभाग राजस्थान पद पर नियुक्त किया गया है इसके अलावा राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष भी बनाया गया है पहले वह मुख्य शासन सचिव एवं पंजीयन सहकारिता विभाग पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। राकेश शर्मा को आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पद पर पदस्थ किया गया है। पहले वह अतिरिक्त आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews