विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार ने छात्रवृति योजना की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।
scholarship scheme

राजस्थान के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। अभी तक जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है वे अब आवेदन कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा आधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन करें। गहलोत ने कहा कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय (नवीन) या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने, राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विधार्थियों द्वारा पेपरलैस ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर आवदेन करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है।

इन निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी 

मंत्री ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा शिक्षण संस्थाएं अपनी संस्था से संबंधित सूचनाएं एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति करना सुनिश्चित करें। सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जांच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जाए। आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें।

इन वर्गों के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन 

मंत्री गहलोत ने कहा कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, अब विद्यार्थी 28 फरवरी तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे। साथ ही संस्था द्वारा भी अपनी सूचनाएं पोर्टल पर 28 फरवरी तक अपडेट की जा सकेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews