
Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।इस दौरान 1-7 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी, हालांकि 5 से 7 अक्टूबर को पुनः भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अक्टूबर में अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।आज बुधवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर, टोंक, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, सीकर, अलवर, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-25 kmph) की संभावना है।
6 संभागों में आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज वेल मार्क लो प्रेशर (WML) उ.पू. अरब सागर, सौराष्ट्र तट पर अवस्थित है। तथा उ.पू. राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र व ट्रफ लाइन भी सक्रिय है। एक और नया वेल मार्क लो प्रेशर बंगाल की खाड़ी में आज बन गया है। इसके आगामी 48 घंटो में लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व तीव्र होकर 3 अक्टूबर को उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर गहरा अवदाब (Deep Depression) बनकर आगे बढ़ने की संभावना है। उपरोक्त के असर से आज पुनः जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
5 से 7 अक्टूबर को 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बनने वाले वेदर सिस्टम से राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा 5 से 7 अक्टूबर के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने व बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश
- धौलपुर,सवाई-माधोपुर,अजमेर,करौली,दौसा व नागौर जिलों में भारी बारिश
- जयपुर में एक स्थान पर अति भारी बारिश हुई
- सर्वाधिक बारिश विराटनगर (जयपुर) में 117 मिलीमीटर दर्ज की गई
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 1, 2025
राजस्थान में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां रहेगी जारी। 5 से 7 अक्टूबर पुनः भारी बारिश की संभावना। अपडेट : 1 अक्टूबर 2025 pic.twitter.com/T0XoDHcjjQ
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 1, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

