Rajasthan Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 13 जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। आज शनिवार को भी एक दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
rajathan weather

आगामी सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके जोधपुर व बीकानेर संभाग में बारिश का दौर धीमी पड़ेगा लेकिन  भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के बीच मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के शेष भागों में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।शुक्रवार को पूर्वी/पश्चिमी राजस्थान में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा श्रीगंगानगर में 156.0 मिमी दर्ज की गई।सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.0 डिसे और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज शनिवार को 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, भीलवाड़ा आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

रविवार से फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 3 अगस्त से उत्तर पूर्व राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 4 अगस्त को भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बूंदी, सवाई माधोपुर, बहरोड, झुंझुनु, बीकानेर, बारां, झालावाड़, डीडवाना कुचामन नागौर में 2 अगस्त को समस्त शासकीय व निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। 3 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब 4 अगस्त को स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews