Rajasthan Weather : 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात, चलेगी हवा

आने वाले दिनों में बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Forecast : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से राजस्थान में 7 अक्टूबर तक मौसम बदला रहेगा। 3-4 दिन राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां तथा 5 से 7 अक्टूबर को पुनः भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अक्टूबर में अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।आज गुरूवार को 15 जिलों में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

3 दिन बाद 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर तीव्र होकर 3 अक्टूबर को उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर गहरा अवदाब (Deep Depression) बनकर आगे बढ़ने की संभावना है।इसके असर से राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा 5 से 7 अक्टूबर के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने व बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, नागौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक, अजमेर, भरतपुर सीकर, बारां, बीकानेर, जोधपुर, पाली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews