Rajasthan Weather : आज 20 जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, नए वेदर सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD ताजा अपडेट

48 घंटों में दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल एक हफ्ते मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
Weather Update

मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है तथा जम्मू, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है, ऐसे में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को 1 दर्जन जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वही अगले हफ्ते से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।सोमवार को सर्वाधिक वर्षा भीम (राजसमंद) में 13.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिसे और निम्नतम न्यूनतम तापमान अजमेर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

27 जुलाई से चलेगा बारिश का अगला दौर

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, दौसा टॉक, सवाईमाधोपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा /आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जयपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews