Rajasthan Weather : आज मंगलवार को 20 जिलों में बारिश-बादल-वज्रपात का अलर्ट, बुधवार से बदलेंगे मौसम के मिजाज, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 जिलों में बादल गरजने, बिजली गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Forecast :  अगले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज मंगलवार से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से शेखावाटी क्षेत्र जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार से आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टॉक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनू, नागौर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तोडगड, जोधपुर, पानी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने / आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 Kmph) की संभावना है।

बुधवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज मंगलवार 7 अक्टूबर जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज प्रदेश के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है । 8 अक्टूबर को झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 9 अक्टूबर को किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है यानि मौसम में फिर बदलाव होगा । माना जा रहा है कि बारिश के बाद अब प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर लगातार जारी रहा।
  • सर्वाधिक बारिश जयपुर में 92 एमएम दर्ज की गई।
  • कुचामन शहर में 88 एमएम बारिश हुई।
  • श्रीमाधोपुर में 66 एमएम, बूंदी में 52 एमएम, बीकानेर में 26 एमएम, हनुमानगढ़ में 25 एमएम बारिश हुई।
  • बीकानेर जिले के लूणकरणसर में सर्वाधिक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस ,कोटा में 32.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ।
  • चूरू का तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews