Rajasthan Weather : 2 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश घोषित

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के 2 दर्जन जिलों के निजी और सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Rajasthan Weather

आज मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी, अतिभारी व कहीं- कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। खास करके मंगलवार बुधवार को भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। 2 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ के आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं- कहीं पर तेज़ हवा (20- 30 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

2 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 30-31 जुलाई को भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर सांभग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त को जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

  • आज मंगलवार को ब्यावर, कोटा, टोंक ,चिंतौड़गढ़ , भीलवाड़, बारां, बांसवाड़ा, सलूंबर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर और बूंदी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयोंऔर आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया ।
  • अलवर, जैसलमेर और खैरथल में 30 जुलाई को भी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।
  • जयपुर और धौलपुर में 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे।
  • झालावाड़ में 2
  • अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। राजसमंद के कुंभलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 29 से 31 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews