Rajasthan Weather : 4 दिन जारी रहेगा झमाझम वर्षा का दौर, आज 20 जिलों में मेघगर्जन-वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

आज प्रदेश के 2 दर्जन जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। टोंक और बूंदी जिले में बुधवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Weather Update

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।नदी नाले उफान पर आ गए है। कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों के निचले इलाकों में जलभराव  और बाढ़ जैसे हालात हो गए है जिससे गांवों का संपर्क टूट गया है। आगामी 3-4 दिन तक राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है। पश्चिमी राज के जोधपुर और बीकानेर संभाग के भी कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।भारी बारिश को देखते हुए राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में आज मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गई।

आज मंगलवार को इन जिलों में येलो अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: भरतपुर, जोधपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दौर जारी रहने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर भीलवाड़ा के उदयपुर, अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा
    (20-30 kmph) की / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

  • उदयपुर, नागौर, जयपुर, दौसा और डीडवाना – कुचामन जिले में भारी बारिश को देखते हुए 26 अगस्त को भी समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।
  • टोंक और बूंदी जिले में भी कक्षा 1 से 12वीं के स्कूलों में छात्रों के लिए 27 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है।कोटा यूनिवर्सिटी ने 26 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rajasthan Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  •  राज्य में सर्वाधिक वर्षा देवगढ़ राजसमंद में 80 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews