Rajasthan Weather : नए वेदर सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, आज 18 जिलों में बारिश -मेघगर्जन-बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

आज मंगलवार को 18 जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
Rajasthan Weather

बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक कम दबाव के सिस्टम बनने के कारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले कम दबाव के क्षेत्र  के असर से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 21 अगस्त तक तथा बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 22 अगस्त के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक 442 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकी सामान्यत औसतन 435 मिमी बारिश होती है।1 से 17 अगस्त तक औसतन 96.3 मिमी की अपेक्षा अभी केवल 31 मिमी दर्ज हुई।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: बीकानेर, जयपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर, दौसा, टॉक, सवाईमाधोपुर, सीकर बूंदी, झुझुणु, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालोर, सिरोही, जैसलमेर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा भंगड़ा (बांसवाड़ा) में 110 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews