Rajasthan Weather: गुरुवार से फिर बदलेगा मौसम, 22-23 जनवरी को बादल-बारिश और बिजली का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather: एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के प्रभाव से 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Rajasthan Weather

राजस्थान के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 संभागों में 22-23 जनवरी को बादल छाने का साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 24-25 जनवरी से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा। मंगलवार (20 जनवरी 2026) सुबह जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर और कोटा में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई, हालांकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल-बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (21 जनवरी 2026) के मुताबिक, राज्य में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने होने जा रहा है। इस दौरान मावठ होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके बाद 24-25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।

22-23 जनवरी को बादल-बिजली और बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर के मुताबिक, 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews