Rajasthan Weather : आज 16 जिलों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि का अलर्ट, मंगलवार से दिखेगा मौसम में फिर बदलाव, जानें IMD अपडेट

सोमवार को 7 संभागों में बारिश बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान के अधिकांश भागों में सोमवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है।आज जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं 30-40 Kmph, मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, बीकानेर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम

मंगलवार 7 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8 अक्टूबर बुधवार से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने व आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

आज सोमवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, जयपुर शहर, अलवर, दौसा, सीकर, अजमेर, टोंक, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने /आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: चूरू, नागौर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

Rajasthan :पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश
  • बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश
  • पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 100 मिमी भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़
  • पश्चिमी राज के रावतसर, हनुमानगढ़ में 67 मिमी बारिश दर्ज
  • चित्तोड़गढ़,कोटा व हनुमानगढ़ जिलों में भारी बारिश
  • अधिकतम तापमान फलौदी में 36.6 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान पिलानी में 18.4 डिग्री ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews