Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश-ओले का ऑरेंज और येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Today: रविवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा लेकिन कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। 6 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 जिलों (4 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में यलो अलर्ट) जारी किया गया है।
rajathan weather

24 घंटे के बाद राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6-8 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। शनिवार (4 अप्रैल 2026) को जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, बारां, बूंदी, कोटा, टोंक, झालावाड़, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बारिश हुई। बारां, बूंदी, दौसा, टोंक और गंगानगर में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। दौसा जिले के नांगल में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 32 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। दिन का सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया।

6-7 अप्रैल को इन संभागों में बदला रहेगा मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर का पूर्वानुमान है कि जोधपुर, बीकानेर संभाग ( गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, अजमेर और जालोर) के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश गतिविधियां तेज होने लगेगी। 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 KMPH) व कहीं- कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

8 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर का पूर्वानुमान है कि 8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews