Rajasthan Weather: 29 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल, 5 संभागों में बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 अक्टूबर तक मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Forecast : सोमवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार सोमवार के दरम्यिान एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 27 से 29 अक्टूबर के बीच दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है, उत्तर-पश्चिमी भागों में मौसम आगामी दिनों में शुष्क रहने की संभावना है।इस मौसमी बदलाव से न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। 30 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ सकती है और नवंबर के पहले हफ्ते तक सर्दी का असर तेज होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का सोमवार से दिखेगा असर, फिर बादल बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, वर्तमान में अरब सागर की खाड़ी में एक अवदाब तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में 26-27 अक्टूबर से सक्रिय होने की संभावना है। उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 26 से 28 अक्टूबर के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक असर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27-28 अक्टूबर को रहने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।  राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम आगामी दिनों में शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

26 से 29 अक्टूबर तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 26-27 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-
    चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 28-29 अक्टूबर को भी दक्षिण-पूर्वी
    भागों में जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कही कही पर हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • सर्वाधिक वर्षा राज्य में झालावाड़ (मनोहर थाना) में 16.0 मिमी दर्ज की गई।
  • अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया
  • न्यूनतम तापमान नागौर में 12.7 डिग्री दर्ज़ किया गया।
  • राज्य में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा न्यूनतम 038 तथा अधिकतम 090 प्रतिशत दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews