Rajgarh News: पुलिस ने 34 लाख की नकली खाद पकड़ी, 3 आरोपी भी गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ जिले के ख़िलचीपुर पुलिस (Rajgarh Police) को आज एक बड़ी कामयाबी उस वक़्त हाथ लगी जब थाने से लगभग तीन किलोमीटर दूर फतेहपुर रोड पर स्थित एक खेत में बने मकान से बड़ी मात्रा में नकली खाद(fake fertilizer) के कट्टों को बरामद किया । मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली खाद के साथ साथ तीन आरोपियों(accused) को धरदबोचा।जब पुलिस ने दबिश दी उस समय आरोपी ट्रक से नकली खाद को बाहर भेजने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़े.. बालक की मौत के बाद परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार, अस्पताल के बाहर हंगामा

राजगढ़ एसपी(Rajgarh SP ) प्रदीप शर्मा ने प्रेसवार्ता (press conference ) कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ख़िलचीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन किलोमीटर दूर फतेहपुर रोड पर नकली खाद का कारोबार चल रहा है, जिसको बाद थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने अपनी टीम के साथ दबिश दी।

जहाँ से उन्हें लगभग 700 थैली नकली खाद, पैकिंग करने की मशीन, ट्रक, व नकली खाद बनाने की अन्य सामग्री मिली जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है । पकड़ी गई खाद व सामग्री की कीमत 34 लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है ।नकली खाद का कारोबार करने वाले तीन आरोपी सुरेश दांगी निवासी फतेहपुर, काका शिव सिंह दांगी व ट्रक ड्रायवर पदम सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है ।

यह भी पढ़े.. जबलपुर: स्टेट बैंक में चोरी करने के लिए घुसे चोरों ने तोड़ी दीवार, पुलिस को देख हुए फरार

आपको बता दें आरोपी ट्रक में नकली खाद को भरकर बाहर भेजने की तैयारी में थे उसी दौरान पुलिस ने इनको पकड़ लिया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया ।बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से खेत पर बने इस मकान से नकली खाद का कारोबार कर रहे थे ।इतना ही नहीं व्हाइट पन्नी में भरे नकली खाद को आरोपी ब्रांडेड इफको कंपनी की छपी हुई थेली में पैकिंग कर रहे थे । एसपी (Rajgarh SP) प्रदीप शर्मा वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews