Rajgarh News : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक झुलसा

Rajgarh News : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक झुलसा

राजगढ़ , डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ जिले (Rajgarh District) के ब्यावरा के समीप बिसोनिया गाँव मे तेज बारिश और चमक के दौरान आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से खेत में मवेशी चरा रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसका इलाज ब्यावरा अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें…Jabalpur News : ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, दो भाइयों ने एक युवक की चाकू मारकर की हत्या !

मिली जानकारी के अनुसार ब्यावरा नगर के समीप ग्राम बिसोनिया में अचानक बारिश शुरू हुई इसी दौरान भयभीत कर देना वाली आवाज के साथ आकाशीय बिजली बिसोनिया गाँव के तालाब के समीप गिरी, जहाँ पेड़ के नीचे मौजूद मवेशी चरा रहे राजेश नाथ पिता करणसिंह निवासी धनियाखेड़ी तथा ग्राम हरनाथपुरा निवासी धनराज पिता किशन नाथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, इस हादसे में राजेश नामक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि धनराज गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज ब्यावरा अस्पताल में चल रहा है।

घायल धनराज
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews