रतलाम में 41 पुलिसकर्मी कोविड पाॅजिटिव, सभी ले चुके हैं वैक्सीन के दोनों डोज़

रतलाम

सुशील खरे, रतलाम। रतलाम (ratlam) में कल रात आई कोविड-19 (covid-19) की रिपोर्ट (report) में 130 नए संक्रमित (infected) सामने आए हैं। इसमें से 41 पुलिसकर्मी (policemen) हैं तथा सर्वाधिक जवान जिले के कालूखेड़ा थाने (kalukheda police station) से हैं। यहां पर 32 लोगों का स्टाफ है जिसमें से अट्ठारह पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। 9 अप्रैल को इन सभी जवानों के सैंपल (sample) लिए गए थे इसमें थाना प्रभारी सहित दो सब इंस्पेक्टर, एएसआई प्रधान आरक्षक सहित 18 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं।

यह भी पढे़ं… पीएचक्यू भोपाल में भी फाइव डे वीक सिस्टम लागू, जारी हुए आदेश

बता दें कि कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले इन पुलिसकर्मियों में से 13 थाने पर पदस्थ थे जबकि 5 की ड्यूटी मावता चौकी में लगी हुई थी। इसके अलावा जिले के बिलपांक थाने से 11 पुलिसकर्मी जिसमें दो पुलिसकर्मी बत्ती थाने के हैं, 7 पुलिसकर्मी मानक चौक के हैं। वहीं और पिपलोदा सिमलावदा के एक-एक तथा दो अन्य पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं।उल्लेखनीय है की इन सभी पुलिसकर्मियों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। एक्सपर्ट का कहना है यही कारण है कि इन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के कारण किसी को भी गंभीर लक्षण उभर कर नहीं आए हैं।  सभी स्वस्थ है इनमें से 18 जवान को होम आइसोलेटे किया गया है तथा कालूखेड़ा थाने में अन्य थानों से बल बुलाकर लगाया गया है।

यह भी पढे़ं… दमोह में लॉकडाउन न लगाने से नाराज व्यक्ति बोला- क्या यहां ब्रह्माजी का वरदान है

बता दें कि रतलाम जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अभी तक कोरोना से कुल 116 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें से तीन लोगों की मौत कल ही हुई है। रतलाम जिले में अब तक कुल 6718 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि कल 34 लोग संक्रमण से ठीक हो कर घर पहुंचे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews