रतलाम में घर में अकेली रह रही महिला की नृशंस हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

रतलाम, हत्या

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम में शहर की औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक पॉश कालोनी (posh colony) में बीती रात हत्या (murder) का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की उसके ही घर मे चाकू से वार कर नृशंस (brutal) हत्या कर दी गयी। महिला (lady) घर मे अकेली रहती थी। लॉक डाउन में महिला की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर आसपास रहने वालों की  भीड़ (crowd) जमा हो गयी थी। सूचना मिलते ही पुलिस (police) मौके पर पहुंची।पुलिस के अनुसार घटना करीब साढ़े आठ से नौ बजे के मध्य की बताई जा रही है।

यह भी पढे़ं… महामारी के बीच रात में स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड हुए जलकर खाक

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीमती रामू बाई जोशी सुंदरवन कालोनी मेन रोड पर मकान नंबर 5 में रहती थीं। उनके मकान में दो किरायेदार भी रहते है। दोनों किरायेदार ऊपरी मंजिल में रहते है। रामू बाई नीचे अकेले रहती थीं। रात करीब नौ बजे के बाद उनके घर एक परिचित आया तो देखा की रामू बाई अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है और चारो और खून फैला हुआ है। उस व्यक्ति ने आसपास वालों को सूचना दी। आसपास रहने वालों ने रामू बाई के रिश्तेदारों को और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैली ओर देखते ही देखते सुंदरवन कालोनी में भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने जांच करने के बाद महिला की लाश को पोस्टमार्तम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया और जांच पड़ताल में जुट गई।

यह भी पढ़ें… पटना : दानापुर में बड़ा हादसा, पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 शव मिले

घटना स्थल पर पहुंचे सीएसपी हेंमत चौहान ने मीडीया को बताया कि घटना रात करीब नो साढ़े नौ बजे की है। रामबाई के घर मे घुसकर अज्ञात आरोपी ने किसी धारधार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान में ऊपरी तल पर दो किरायेदार भी रहते है। महिला के पति का 5 माह पूर्व देहांत हो गया था। हत्या के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लूट के इरादे से हत्या नहीं लगती है क्यों कि घर का सामान व्यवस्थित है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews