महामारी के बीच रात में स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड हुए जलकर खाक

चोर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। महामारी के इस अझेल दौर में बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, इंदौर (indore) के सीएमएचओ कार्यालय (CMHO office) में गुरुवार रात को अचानक आग (fire) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की लेखा और स्थापना विभाग के रिकॉर्ड (records) बुरी तरह जलकर (burnt) स्वाहा हो गए। हालांकि आग लगने की वजह तो नही पता चल पाई है लेकिन फायर पुलिस (police) को आशंका है कि आग शार्ट सर्किट (short circuit) की वजह से लगी होगी। घटना इंदौर के एमटीएच क्षेत्र में स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय जिला इंदौर के अकाउंट सेक्शन में हुई जहां सरकारी लेखे-जोखों का हिसाब रखा हुआ था। इतना ही नहीं आग इतनी रफ्तार से फैली की उसने स्थापना विभाग के रिकार्ड भी अपने आगोश में ले लिए।

यह भी पढ़ें… पटना : दानापुर में बड़ा हादसा, पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 शव मिले

कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग के अकाउंट सेक्शन में लगी अचानक भीषण आग की सूचना के बाद दमकल की टीम और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी और काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एस. सैत्या भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें… देश में कोरोना ने खड़ी की विकट स्थिति,24 घंटे में 3,32,730 नए मामले, 2000 से अधिक मौतें

फायर ब्रिगेड के प्रभारी अधिकारी संतोष दुबे की माने तो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी और आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन नही किया गया है। बता दें कि अकाउंट सेक्शन और स्थापना में रखी फाइलों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, इस मामले में फायर पुलिस की जांच जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews