रतलाम में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मुक्त कराई गई बेशकीमती शासकीय जमीन

रतलाम में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मुक्त कराई गई बेशकीमती शासकीय जमीन

Ratlam News: रतलाम (Ratlam) नगर निगम ने एक बार फिर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया है। शासकीय जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर यह कार्रवाई की गई है। निगम के सामने गांधी उद्यान और शासकीय जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध दुकानें लगा रखी थी जिन्हें प्रशासन ने हटा दिया है।

बता दें कि गांधी उद्यान के पास बनी हुई शासकीय जमीन पर गोल्ड कॉम्पलेक्स का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। नगर निगम ने यहां पर बने एक दर्जन से ज्यादा कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए थे जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम यहां दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के साथ पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान यहां के दुकानदार विरोध करते दिखाई दिए और कुछ कांग्रेस नेता भी यहां पर पहुंच गए। निगम के अधिकारियों ने किसी की एक भी नहीं सुनी और दुकान से सामान हटाने की मोहलत देकर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इधर भू माफियाओं और अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वाले कॉलोनाइजर पर भी प्रशासन लगातार सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में फार्म और कॉटेज के नाम पर काट दी गई लगभग 40 अवैध कॉलोनियों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्माण कार्यों को जल्द ही हटाए जाने की बात भी कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews