चाकू की नोक पर बच्चों का अपहरण करने की हुई कोशिश, पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ाया आरोपी

चाकू की नोक पर बच्चों का अपहरण करने की हुई कोशिश, पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ाया आरोपी

Ratlam News: रतलाम में दो नाबालिग बच्चों को चाकू की नोक पर अपहरण कर ले जाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी बच्चों को अगवा करने में सफल नहीं हो पाया। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना पिपलोदा में दर्ज करवाई है।

यह पूरी घटना रतलाम के पिपलोदा के आकतवासा की है। यहां पर लड़का अपने भतीजे के साथ जा रहा था तभी आरोपी चाकू दिखाकर उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नामली की तरफ ले जाने लगा। इस दौरान फोरलेन पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने बच्चों के परिजनों को सूचित किया और बच्चों ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिवार को बताई जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे पैदल अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी बच्चों के गांव के ही बंकट ने चाकू दिखाकर उन्हें अगवा करने की कोशिश की। संदेहास्पद लगने पर जब पुलिस जवानों ने मोटरसाइकिल रोककर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों को सूचित कर बच्चों को सही सलामत उन्हें सौंप दिया गया है। बाद में बच्चों ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपहरण की कोशिश और धमकाने की शिकायत की जिसके चलते विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews