सोना दिलाने के नाम पर ठेकेदार से हुई लाखों रुपए की ठगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Ratlam Fraud Case: रतलाम के जावरा में एक ठेकेदार के साथ लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार से उसके दोस्त ने सोना दिलाने का वादा किया और रुपए ले लिए। इसके बाद सोना तो नहीं दिलाया लेकिन वह फरार हो गया। ठगी का एहसास होने पर ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

रतलाम के जावरा में उखेड़िया कंजर डेरा में ठगी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। सोने का यह लालच ठेकेदार को 5 महीने पहले दिया गया। दाहोद के रहने वाले सुरमल भूरिया को उसके दोस्त नुरू ने बताया कि मकान तोड़ते समय उसे पिलर से 3 किलो सोना मिला था। जिसे उसने 15 लाख रुपए में जगदीश कंजर नमक व्यक्ति के पास गिरवी रखा है। इस व्यक्ति ने ठेकेदार को कहा कि तुम 15 लाख दे दो सोना छुड़ाकर ले आएंगे और आधा-आधा आपस में बांट लेंगे। इसके बाद 13 लाख में डील तय की गई और लालच में आकर ठेकेदार उखेड़िया कंजर डेरा पहुंचा और 1 लाख एडवांस दे दिए।

इसके बाद ठेकेदार के दोस्त ने उससे फिर से 12 लाख 45 हजार रुपए लिए और कहा कि तुम जाओ मैं सोना लेकर आता हूं। ठेकेदार उसकी बातों में आ गया और वहां से चला आया। अगले दिन जब उसने अपने दोस्त से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी बातचीत नहीं हुई जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने शिकायती आवेदन पुलिस में दिया।

मामले में सरसी पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी नुरु समेत कालू पारदी, जगदीश, सुनील कंजर और मंगला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 में प्रकरण बनाया गया है। ये सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी जगह जगह तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews