रतलाम के लिए अच्छी खबर, कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 9 मरीज

रतलाम के लिए अच्छी खबर, कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 9 मरीज

रतलाम| सुशील खरे| आज जहाँ एक ओर नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने और कुल संख्या बढ़कर 14 होने जाने की मायूसी थी, वही दूसरी ओर कोरोना की जंग में शहरवासियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर भी आई। आज रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल में भर्ती 9 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को अपने घर लौट गए। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित तथा डॉक्टर्स, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले मरीजों का कलेक्टर पुलिस अधीक्षक तथा डॉक्टर्स द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी। यह निश्चित ही यह राहत की खबर है कि 9 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर घर लौटे है। अस्पताल से जिन मरीजों की छुट्टी हुई है वह 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे। कलेक्टर द्वारा उनको किट प्रदान किया गया जिसमें सैनिटाइजर साबुन विटामिन सी तथा मास्क था। सूत्रों की माने तो 2 अन्य भी पूर्ण स्वस्थ है लेकिन तकनीकी वजहों के चलते उनकी अभी छुट्टी नहीं हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews