बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रतलाम में भी ठहराव

रतलाम मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को अब गुजरात और उत्तर प्रदेश जाने के लिए एक नई ट्रेन मिलने वाली है। रेलवे ने एक वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
Indian Railways

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब बांद्रा टर्मिनस से बढ़नी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी होने वाला है क्योंकि यह रतलाम से गुजरने वाली है।

मुंबई सेंट्रल वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह 28 नवंबर तक चलाई जाने वाली है। ये हर गुरुवार को बढ़नी से चलेगी और हर शनिवार को इसका संचालन बांद्रा से होगा। चलिए जान लेते हैं कि ट्रेन रतलाम स्टेशन पर कब आएगी और कब निकलेगी।

8 अक्टूबर से होगी शुरू

मुंबई सेंट्रल की ओर से 8 अक्टूबर से ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी वीकली स्पेशल शुरू की जाने वाली है। ये बांद्रा से रात 9.30 पर निकलेगी। वहीं वापसी में ये 05037 बढ़नी बांद्रा-टर्मिनस स्पेशल बनकर 7.45 पर बढ़नी से रवाना होगी।

ये रहेगा रूट

आते और जाते समय ये ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, सूरत, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा, इटावा, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बलरामपुर स्टेशन से गुजरेगी। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का फायदा उन यात्रियों को होने वाला है जो त्योहारों के समय में गुजरात या उत्तर प्रदेश आना-जाना करना चाहते हैं।

रतलाम कब आएगी

इस ट्रेन के रतलाम स्टेशन पर ठहराव की बात करें तो बांद्रा से निकलने के बाद ये रात 8.30 बजे रतलाम पहुंचेगी। यहां से 8.40 पर वापस निकल कर यह अगले दिन 11.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में येबढ़नी से शाम 7.45 पर निकलेगी और अगले दिन 7.20 पर रतलाम आएगी। यहां से 7.30 पर निकलकर ये अगली सुबह 6.30 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews