नगर निगम आयुक्त ने पेयजल वितरण का जायजा लिया,व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

नगर निगम आयुक्त ने पेयजल वितरण का जायजा लिया,व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

रतलाम/सुशील खरे

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने मंगलवार को शहर में पेयजल वितरण के मुख्य केंद्र धोलावाड़ डेम व मोरवानी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होने यहां से शहर को वितरण हो रहे पेयजल कार्य का पूरा निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को कहा कि वे अपना कार्य पूरी इमानदारी व मेहनत से करें, क्योंकि जलसेवा सबसे बड़ी सेवा कही गई है। इसके पूर्व सुबह उनके द्वारा शहर की विभिन्न टंकियों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान एक मोटर पंप खराब मिला जिसको तुरंत ठीक करवाने को कहा।

निगम आयुक्त झारिया धोलावाड़ के दोनों इन्टकवेल का निरीक्षण करने के बाद मोरवानी फिल्टर प्लांट पहुंचे। खराब मोटर पंप को तुरंत सुधारकार्य करवाने को कहा। मोरवानी फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पानी को फिल्टर कर शहर की टंकियों तक पहुंचाने की जानकारी ली। प्लांट के मोटर पम्पों को चालू स्थिति में रहें इसका विशेष ध्यान रखा जाये, ताकि नागरिकों किसी प्रकार से पेयजल की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस दौरान टंकियों का भी निरीक्षण हुआ। निगम आयुक्त झारिया ने सुबह मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत ग्लोबर कालोनी, विनोबा नगर व दीनदयाल नगर की नवीन पेयजल टंकी व दीनदयाल नगर की पुरानी टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने टंकियों से जिन-जिन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाय किया जाता है कि जानकारी लेकर ऐसे क्षेत्र जहां कम दबाव से पानी मिल रहा है उन क्षेत्रों का परीक्षण कर समस्या का निराकरण किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देशित किया कि नवीन पेयजल टंकी की सुरक्षा की दृष्टि से टंकी परिसर की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार किया जाये साथ ही टंकियों की नियमित सफाई करवाई जाये। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री बीएल चौधरी, सत्यप्रकाश आचार्य, सुहास पंडित के अलावा जितेन्द्र सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews