आदिवासी अंचल के सांदीपनी स्कूल पहुंचे रतलाम कलेक्टर, बच्चों को पढ़ाया गणित, ग्राम पंचायत के कार्यों का किया निरीक्षण

रतलाम कलेक्टर जन विश्वास अभियान के तहत आदिवासी अंचल रावटी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करने के साथ सांदीपनी स्कूल का दौरा भी किया। इस दौरान वो बच्चों को गणित पढ़ाते नजर आए।
Ratlam Collector

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया शुक्रवार को अचानक रावटी के सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कलेक्टर को अचानक स्कूल परिसर में देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से मुलाकात कर बातचीत भी की।

दरअसल कलेक्टर आदिवासी अंचल रावटी में ग्राम पंचायत के कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया और क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल भी बोर्ड पर समझाए।

कलेक्टर ने किया रावटी क्षेत्र का दौरा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर रावटी के जन विश्वास शिविरों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे हैं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लेते दिखाई दिए।

 Ratlam Collector

बच्चों को पढ़ाया गणित

ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर सांदीपनी स्कूल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं वो बच्चों की क्लास में पहुंचे और बोर्ड पर उनसे गणित के सवाल लिखकर उत्तर पूछते और उन्हें हल करने की सरल विधि बताते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने भी कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया।अपने इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से भी चर्चा की और विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी गणितीय दक्षता पर ध्यान देने को कहा।

लोगों की समस्या का हो रहा समाधान

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन सहित अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य, मनरेगा के कार्य के निरीक्षण की जानकारी भी दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews