रतलाम: शराब के नशे में युवकों ने बेटे को किया घायल, बचाव में आए पिता की हत्या की, एक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) में मंगलवार देर रात शहर के ओसवाल नगर में घर के बाहर बैठे एक युवक से शराब (liquor) के नशे में आये कुछ युवकों ने शराब पीने के पैसे मांगे, नहीं देने पर विवाद किया। इस विवाद में शराबी युवकों से अपने बेटे को बचाने आये पिता पर शराबी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता पुत्र दोनों घायल (injured) हो गए। घायल पिता ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय (district hospital) में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मुख्य आरोपी को पुलिस (police) ने हिरासत में ले लिया जबकि अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें… BJP के तकरार वाली ट्वीट को भाजपा दिग्गज का समर्थन, सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस का तंज

रतलाम शहर के ओसवाल नगर में रात करीब दस बजे शिवम राठौर अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी धवल शर्मा, अपने भाई हैप्पी शर्मा और कुछ साथियों के साथ पहुंचा। ये सभी शराब के नशे में थे। इन लोगों ने शिवम से और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। शिवम द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर इन्होंने विवाद शुरू किया। विवाद को देखकर घर में से उसके पिता प्रदीप राठौर बाहर आये। शराब के नशे में धुत युवकों से अपने बेटे को बचाने लगे। विवाद को देख कर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

यह भी पढ़ें… अब प्रदेश की नर्सेस ने शुरू किया विरोध, काली पट्टी बांधकर शुरू किया आंदोलन

इसी दौरान विवाद में शराब पिये हुए धवल ओर उसके साथियों ने प्रदीप राठौर ओर उसके बेटे शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रदीप राठौर ओर उसका बेटा शिवम घायल हो गए। प्रदीप राठौर को ज्यादा चोट आई। वहां मौजूद आसपास के लोग उन्हें ओर उनके बेटे को लेकर जिला चिकित्सालय आये। जहां प्रदीप राठौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल अस्पताल में पहुंचा। इन सब के बीच एक आरोपी धवल भी अपना इलाज करवाने अस्पताल आया तो उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदीप राठौर ऑटो डील का व्यवसाय करते हैं और ओसवाल नगर में रहते थे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews