Ratlam News : तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर जा घुसा, दो की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

vidisha road accident

Ratlam Accident News : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में भयानक हादसा हो गया है यह घटना रेल मंडल के बामनिया रेलवे स्टेशन के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे के बंद फाटक को तोड़कर दिल्ली – मुंबई रेलवे ट्रैक तक घुस आया। जिसके कारण रतलाम और आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। और वहां मौके पर मौजूद एक बाइक सवार एक महिला व पुरुष सहित तीन ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि यह हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद रतलाम से डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। और फिर ट्रेक को चेक कर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।

रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत दिल्ली – मुंबई रेल मार्ग पर बामनिया – अमरगढ़ स्टेशन के बीच कोटा स्टोन पत्थर से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकला, इसके बाद ट्रक बंद रेलवे फाटक से जा टकराया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करवड गांव का एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रक राजस्थान का है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर तथा क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews