रतलाम पुलिस ने पकड़े पशु चोर, 95 हजार के भैंस-पाड़े और पिकअप बरामद

रतलाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चुराए गए पशु और पिकअप वाहन बरामद हुआ है।
Ratlam

रतलाम पुलिस द्वारा पशु चोरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि जिले के बरखेड़ाकला में एक किसान के खेत पर बने हुए बाड़े से दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए चोरों को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक चोरी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें से एक नाबालिग है। इनके कब्जे जैसे चोरी किए गए पशु भी बरामद कर लिए गए हैं और चोरी के लिए इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी जब्त हुआ है। केवल चार दिनों में पुलिस ने चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने पकड़े पशु चोर

चोरी के इस मामले में बरखेड़ाकला थाना प्रभारी पातीराम डाबरे के नेतृत्व में टीम गठित कर साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया है। ये आरोपी रतलाम जिले के ताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने 19 वर्षीय ओमप्रकाश, 22 वर्षीय अनिल, 21 वर्षीय मोहनलाल सभी निवासी सेमलिया थाना ताल को हिरासत में लिया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

95 हजार की चोरी का खुलासा

बता देंगे इस मामले में बामनखेड़ी निवासी मांगीलाल ने 29 अगस्त को बरखेड़कला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 29 अगस्त की रात खेत पर बने हुए बड़े से दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी को चुराया गया है। जिनकी कीमत करीब 95000 रुपए है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशु और चोरी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन बरामद कर लिया है।

चल रही है पूछताछ

पुलिस ने इन चार आरोपियों को पशु चोरी के मामले में तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। उनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं और ये देखा जा रहा है कि ये पहले किस अपराध में शामिल थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews