गणतंत्र दिवस : संघ कार्यालय ‘तपस्या’ पर हुआ ध्वजवंदन कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस : संघ कार्यालय ‘तपस्या’ पर हुआ ध्वजवंदन कार्यक्रम

रतलाम,सुशील खरे।  गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर जहाँ पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किये गए और शासकीय समारोहों में राष्ट्रध्वज (National Flag)फहराए गए वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने कार्यालयों में ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित किये।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर रतलाम में राजस्व कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय ‘तपस्या भवन’ पर ध्वजपूजन (Dhwajpujan) कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके पश्चात ध्वजवंदन एवं राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजवंदन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज के प्रदेश सचिव शैलेंद्र मेहना ने ध्वजारोहण कर देश एवं समाज में संघ के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये एवं समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र की उन्नति में एक साथ चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संघचालक सुरेंद् सुरेका ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरक उद्बोधन दिया।  कार्यक्रम में नगर संघचालक राजेश पटेल, जिला प्रचारक विजेंद्र गोठी, नगर प्रचार प्रमुखपंकज भाटी सहित संघ के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews