जिंदा बच्चे को जमीन में गाड़ने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने सुलझाया माजरा

जिंदा बच्चे को जमीन में गाड़ने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने सुलझाया माजरा

Ratlam News: रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी का माहौल देखा गया जब यहां पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जमीन के अंदर जिंदा बच्चे को गाड़ देने की सूचना दी। यहां पर एक मैदान में कुछ बच्चों को खेलते समय ऐसा लगा था कि जमीन में किसी ने बच्चे को गाड़ दिया है और उसके रोने की आवाज आ रही है, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की तो कुछ और ही निकल कर सामने आया। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में पटरी के पास एक खाली मैदान है जहां पर अक्सर ही बच्चे खेलते रहते हैं। खेलते समय इन बच्चों को लगा कि उन्हें किसी छोटे बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने भी जमीन से बच्चे की रोने की आवाज आने की बात कही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके कर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर जब देखा तो वहां से मृत बकरी का बच्चा मिला। गड्ढे से बकरी का बच्चा निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और जिंदा बच्चे को गाड़े जाने का भ्रम लोगों के मन से समाप्त हुआ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews